लव कुश लाल किला मैदान में इस बार फिल्म जगत की हस्तियों के अलावा क्रिकेटर व पहलवान भी किरदार निभाएंगे। इस बार क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी फरहीन, गजेन्द्र चौहान इत्यादि रामलीला में अदाकारी करते नजर आएंगे।
लव कुश रामलीला कमेटी के संस्थापक एवं महासचिव सुखबीर सरन अग्रवाल नें बताया कि लव कुश रामलीला का एक ही उद्देश्य है कि श्री राम का नाम घर-घर तक पहुंचे और रामायण के बारे में हमारे आने वाली युवा पीढ़ी को मालूम हो।
सुखबीर सरन अग्रवाल ने कहा, हम हमेशा से कुछ नया करते आये हैं इस बार भी वैसा ही करने का निर्णय किया गया है।
जानीमानी अभिनेत्री रितु शिवपुरी भी निभाएगी भूमिका
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि इस बार रामलीला में मंच पर फिल्म जगत के कलाकार, मशहूर क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी फरहीन, महाभारत सीरियल के गजेन्द्र चौहान भी अभिनय करेंगे।
इसके अलावा बिग बॉस के कलाकार राजा चौधरी विश्वामित्र का किरदार निभा रहें हैं। कमेटी मंत्री अर्जुन कुमार के अनुसार, राम का किरदार गगन मलिक निभाएंगे। उन्होंने कुमकुम, साथ-साथ बनाएंगे एक आशियाना, शकुंतला, रिश्तों की बेड़ी, न्याय आदी में काम किया है।
आंखें, आर या पार, भाई-भाई, हद कर दी आपने जैसी फिल्मों में काम करने वाली जानीमानी अभिनेत्री रितु शिवपुरी भी रामलीला में भूमिका निभाएंगी।
क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी भी आएंगी नजर
लवकुश रामलीला की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला