इससे पहले अदालत में पेश हनी सिंह ने आवेदन दायर मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया। अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार कर दंपती को अपने चैंबर में बुलाया व दोनों का पक्ष सुना। इसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों को भी चैंबर में बुलाकर बात की। पिछली सुनवाई में हनी सिंह के पेश न होने पर फटकार लगाई थी और अंतिम चेतावनी भी दी थी। अदालत ने कहा था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। यो-यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही सिंह ने उनके साथ धोखा भी किया।