बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने मोदीनगर से मेरठ तक रोडवेज बस में सफर किया। इस दौरान यात्री उन्हें रोडवेज में देख हैरान रह गए। दरअसल, फिल्म सुई धागा की टीम सौंदा गांव पहुंच गई। शूटिंग देखने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग पहुंच गए। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक घंटों धूप में खड़े रहे। दोपहर बाद एक सीन की शूटिंग के दौरान दोनों सितारे निकले, तो प्रशंसकों को धक्का देकर खदेड़ा गया।
Sui Dhaga
यशराज बैनर तले बन रही फिल्म सुई धागा की शूटिंग इन दिनों मोदीनगर-मुरादनगर में चल रही है। सोमवार को शूटिंग के लिए टीम निवाड़ी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव के सामने गंगनहर पुल पर पहुंची।
sui dhaga
- फोटो : अमर उजाला
यहां सुबह से ही दोनों सितारों को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण खासतौर से युवा एकत्रित हो गए। हालांकि शूटिंग के दौरान प्रशंसकों को सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। प्रशंसकों को निराश होकर लौटना पड़ा।
रोडवेज बस में बैठे वरुण-अनुष्का
sui dhaga
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान एक रोडवेज बस शहर की ओर जा रही थी। प्रोडक्शन की टीम ने बस को रोक लिया और वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के कई सीन इस बस में फिल्माए। गंगनहर पटरी से होते हुए मेरठ तक रोडवेज बस में बैठकर सीन शूट किया गया।