फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: दिल्ली में रहने वाली रेलवे की क्लर्क का था हत्याकर फेंका गया शव, सवाल- महिला कैसे पहुंची नोएडा?

Sun, 10 Sep 2023 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

दिल्ली के आंबेडकर नगर थाने में महिला की बेटी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली पुलिस हत्या आदि की धारा में केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को हत्या कर फेंका गया शव रेलवे में कार्यरत महिला क्लर्क पिंकी का था। दिल्ली व गौतमबुद्ध नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास मिले शव की पहचान दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर पुष्पा भवन गुरुद्वारे के पास रहने वाली पिंकी के रूप में हुई है। दिल्ली के आंबेडकर नगर थाने में महिला की बेटी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली पुलिस हत्या आदि की धारा में केस दर्ज करेगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला किस वाहन से यहां खुद आई थी या फिर उसे यहां लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें