फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: सोनिया विहार से लापता युवक का शव खाली प्लॉट में टुकड़ों में मिला, हाथ-पैर और सिर धड़ से थे अलग

Mon, 06 Jun 2022 12:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

23 मई को घर से काम के लिए रैपिडो बाइक टैक्सी चालक निकला था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक का शव टुकड़ों में खाली प्लॉट से मिला है। पुलिस का कहना शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा कि जानवरों ने नोचकर शरीर से अंग अलग किए।
, 05 जून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में करीब 13 दिनों से लापता रैपिडो बाइक टैक्सी चालक का शव सोनिया विहार में ही एक खाली प्लाट से टुकड़ों में मिला है। उसके धड़ से हाथ, पैर और सिर अलग था। आशंका जताई जा रही है कि जानवरों ने नोंच-नोंचकर टुकड़ों को धड़ से अलग कर दिया। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद आरिश (24) के रूप में हुई है। आरिश की मौत कैसे हुई पुलिस अधिकारी इस पर अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई। आरिश नशे का आदी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवा रही है। घटना वाले उसके साथ कौन-कौन मौजूद था, इसका भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरिश अपने परिवार के साथ वजीराबाद इलाके में रह रहा था। इसके परिवार में पत्नी नसविया, नौ माह का बेटा अवीर व अन्य सदस्य हैं। आरिश के पिता मोहम्मद आरिफ भजनपुरा इलाके में परिवार के बाकी सदस्यों के साथ रहते हैं। आरिश रैपिडो बाइक टैक्सी चलाता था। 23 मई की सुबह वह अपनी बाइक लेकर काम पर जाने की बात कर घर से निकला था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे फोन करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। रातभर परिवार ने आरिश की तलाश की। अगले दिन उसकी लास्ट लोकेशन के अनुसार सोनिया विहार थाने में आरिश की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। पुलिस आरिश की तलाश में जुट गई। छानबीन के दौरान 28 मई को आरिश की बाइक सोनिया विहार के सोम बाजार की एक गली में खड़ी मिल गई, लेकिन आरिश का पता नहीं चला। पुलिस और परिवार लगातार उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस एरिया में आरिश की बाइक मिली, वह पहले उसी इलाके में रहता था। अभी पुलिस व परिवार उसकी तलाश कर ही रहा था कि शनिवार को एक खाली प्लाट में कूड़ा डालने गए व्यक्ति ने प्लाट में सड़ी-गली हालत में किसी का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। युवक के हाथ, पैर और सिर धड़ से अलग था। पजामे के आधार पर मृतक की पहचान आरिश के रूप में हुई। उसके पास से मोबाइल व अन्य सामान भी गायब था। आरिश की मौत कैसे हुई, फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है। आरिश की हत्या की बात की जा रही है। परिजनों ने मामले की जांच करने की मांग की है। पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें