बुलंदशहर जिले में एक विवाहिता की का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस को शिकायत देकर जहांगीराबाद के मोहल्ला राजपूतान निवासी अंकुश कुमार ने बताया कि उनकी बहन विनेश की शादी 20 फरवरी 2023 को गांव मिर्जापुर निवासी तेजवीर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से विनेश को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। आरोप ससुरालीजनों से परेशान होकर विनेश अपने पति के साथ गांव हीरापुर में किराये पर मकान लेकर रह रही थी।
27 मार्च को बहनोई तेजवीर ने फोन कर सूचना दी कि विनेश बेहोश हो गई है और उसे अस्पताल लेकर जा रहा हूं। जब स्याना अड्डा आकर फोन किया तो आरोपी ने कहा कि परिजनों के साथ गांव मिर्जापुर आ जाओ। जब वह विनेश की ससुराल में पहुंचे तो देखा कि विनेश का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव हीरापुर स्थित किराये के मकान में ही विनेश की मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी तेजवीर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जल्द ही मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।