फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लॉट में मिला कुछ ऐसा, देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 13 Mar 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
खाली प्लॉट में देर रात कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस भी देखकर हैरान रह गई। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। राजनगर एक्सटेंशन से सटे नूरनगर सिहानी क्षेत्र में 14 वर्षीय एक किशोरी की भारी वस्तु से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। किशोरी का शव सिहानी गांव के एक खाली प्लॉट से रात 10 बजे बरामद हुआ। 

किशोरी से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म की बात स्पष्ट हो पाएगी। मूलरूप से असम का रहने वाला एक परिवार राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में रहता है और कूड़ा बीनने का काम करता है। परिवार की 14 वर्षीय बेटी सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
विज्ञापन


काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने मोहल्ले में उसकी तलाश की। न मिलने पर रात करीब 8 बजे सिहानी गेट थाना पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। परिजनों और पुलिस ने किशोरी की तलाश की तो रात करीब 10 बजे उसका शव सिहानी गांव के एक खाली प्लाट में मिला।
विज्ञापन

प्लाट की करीब 7-8 फीट ऊंची चारदीवारी होने की वजह से शव बाहर से नहीं दिखाई दे रहा था। किशोरी से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

सीओ सिटी मनीषा सिंह ने बताया कि किशोरी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर सिर व चेहरा कुचला गया है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगी।

पड़ोसियों से की पूछताछ 
पुलिस ने मृतका के घर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। आसपास के युवक भी पुलिस के रडार पर है। हालांकि देर रात तक मृतका के परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें