फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड भटूरे का, बिक रहे थे चावल

Sun, 07 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर नॉर्दन रेलवे के एजीएम प्लेटफार्म पर स्टालों की व्यवस्था देकर चकरा गए। स्टालों पर बोर्ड छोले भटूरे का लगा था और बेचे जा रहे थे छोले चावल।
विज्ञापन


एजीएम ने सीएमआई से स्टालों पर बिकने वाले खाने पीने के सामानों के दिशा निर्देश के बारे में पूछा तो वे बगले झांकते नजर आए।

इस पर एजीएम ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और व्यवस्था को जल्द ठीक करने को कहा। नॉर्दन रेलवे के एजीएम वेद पाल शनिवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए थे।

हालांकि जाते वक्त उन्होंने स्टेशन की साफ सफाई की व्यवस्था पर डीटीएम डीके चोपड़ा की पीठ थपथपाई। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे नॉर्दन रेलवे के एजीएम वेदपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


रिजर्वेशन सेंटर की दीवारों पर पान के गुटके की पीक और छतों पर लगे मकड़ी जाले देखकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया से होते हुए उन्होंने मेटल डिटेक्टर मशीन देखी।

वहां उन्होंने एस्केलेटर और लिफ्ट जल्द लगाने को कहा। साथ ही ओवर ब्रिज पर लगीं जर्जर जालियों को लेकर नाराजगी जताई। प्लेटफार्म पर पहुंचे एजीएम ने ट्रैक के बगल से जा रही नाली जाम देखकर सफाई कराने को कहा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टेशन ब्यूटीफिकेशन योजना को अमलीजामा पहनाने की बात कही। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को लोकल संस्कृति, साज सज्जा से स्टेशन को सजाने को कहा।

इस मौके पर डीइएन सेकेंड पम्मी अरोड़ा, डीसीएम आशीष राय, एईएन वीके शर्मा, एसएस सुरेश मेहता, सीएचआई जितेंद्र दुबे, अमित वर्मा, आरपीएफ प्रभारी आर के कनौजिया, एसआई हरविंदर सिंह मौजूद रहे।

स्टेशन पर लगाए जाएं इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले बोर्ड
एजीएम वेदपाल ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर जगह जगह इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले बोर्ड लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए।

मेरठ रूट पर ईएमयू का करना होगा इंतजार
मेरठ रूट का इलेक्ट्रिफिकेश होने के बाद भी अभी यात्रियों को ईएमयू के लिए इंतजार करना पडे़गा। एजीएम ने बताया कि सहारनपुर तक लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन किया गया है।

रैक और गाजियाबाद से सहारनपुर के बीच स्टेशन के हाईलेवल होने के बाद ही संचालन किया जाएगा। उन्होंने इस रूट पर बजट सत्र में ईएमयू के चलाने की बात भी कही।

धोबी घाट आरओबी पर साधी चुप्पी
गाजियाबाद और लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने वाले धोबीघाट आरओबी के निर्माण का लोगों को लंबे अरसे से इंतजार है।

मगर जीएम ने धोबीघाट आरओबी का निर्माण शुरू कराने के सवाल पर चुप्पी साध ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बनी पार्किंग का भी जल्द से जल्द टेंडर कराने की बात कही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें