फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक : कार वालों को राहत, दुकानदारों की आफत

Tue, 17 Jun 2014 01:36 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बीच सोमवार को हुई नगर निगम की बैठक में कार मालिकों को बड़ी राहत मिली है। जबकि दुकानदारों को अब विज्ञापन टैक्स चुकाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


स्थानीय सांसद और विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, महापौर तेलूराम कांबोज, पार्षदों, नगर आयुक्त और निगम के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में पार्षदों के विरोध पर निगम ने घरों के बाहर खड़ी होने वाली कार से पार्किंग शुल्क वसूलने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया है।

अब केवल कामर्शियल वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। दूसरी ओर, निगम ने दुकानों के बाहर बड़ी कंपनियों के प्रचार वाले बोर्ड लगाने वाले दुकानदारों पर विज्ञापन टैक्स का नया बोझ डाल दिया है। दुकानों पर केवल फर्म का नाम लिखने वालों को इस दायरे से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन


करीब सात महीने पहले नगर निगम कार्यकारिणी ने पार्किंग नियमावली बनाई थी। इसमें घरों के बाहर खड़ी होने वाली कारों से भी पार्किंग शुल्क वसूलने को ग्रीन सिग्नल दे दिया था। विपक्षी दलों के पार्षदों और आरडब्ल्यूए संगठनों के विरोध के बाद कुछ संशोधन के साथ सोमवार को निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया।

कांग्रेस पार्षद दल नेता राजीव भाटी, बसपा पार्षद दल के नेता बाबू सिंह आर्य समेत कई पार्षदों ने घरों के बाहर खड़ी कारों से पार्किंग शुल्क वसूलने का जबरदस्त विरोध किया। इसके बाद प्राइवेट कारों को इसमें छूट दे दी गई। केवल कामर्शियल वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा।

निगम औद्योगिक क्षेत्रों व अन्य क्षेत्रों में खाली सरकारी जमीनों पर कामर्शियल वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी विकसित करेगा। वाहनों को इन पार्किंग स्थलों में ही खड़ा किया जाएगा। इससे बाहर खड़े वाहनों को निगम खींचकर ले जाएगा और जुर्माना वसूलेगा।

मेट्रो फंडिंग पर हंगामा, सपा पार्षदों ने किया वाकआउट
मेट्रो फंडिंग पर नगर निगम में जमकर हंगामा हुआ। सपा पार्षदों ने सदन से वाकआउट कर दिया। गुस्साए सपा पार्षद मीटिंग सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने भाजपा और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पार्षद दलों के नेता उन्हें धरने से उठाकर वापस सदन में लाए और बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ी। मेट्रो फंडिंग का प्रस्ताव पास नहीं हुआ अब मंगलवार को बैठक के दूसरे दिन इस पर चर्चा होगी।

निगम के पार्षद महापौर तेलूराम कांबोज द्वारा रविवार को अपने आवास पर जीडीए वीसी संतोष यादव से गुपचुप मीटिंग किए जाने से नाराज थे। उनका कहना था कि महापौर और जीडीए बोर्ड के सदस्य व निगम पार्षद अनिल स्वामी ने इस मीटिंग में अन्य दलों के पार्षदों को न बुलाकर सदन का अपमान किया है।

अनिल स्वामी ने जवाब दिया तो पार्षदों को यह नहीं भाया उनका गुस्सा और भड़क गया। सपा पार्षद दल के नेता सत्यपाल यादव अपने अन्य पार्षदों के साथ वाकआउट कर सदन से बाहर निकल आए और धरने पर बैठ गए।

महापौर को सदन के बीच सफाई देनी पड़ी कि वीसी के साथ सिर्फ उनकी मीटिंग तय थी। पार्षद किसी और काम के लिए आए थे। भाजपा पार्षद दल के नेता मुकेश त्यागी ने भी सदन में खेद जताया।
..
हैबीटेट क्लब की नहीं बढ़ेगी लीज, दोबारा होंगे टेंडर
नेहरू नगर स्थित नगर निगम के हैबीटेट क्लब पर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। निगम बोर्ड ने महापौर की ओर से गठित कमेटी की मान्यता खत्म करते हुए इसकी लीज अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया। अब नए सिरे से क्लब के लिए टेंडर मांगे जाएंगे।

निगम इसके लिए खुली बोली भी लगाएगा। अधिकतम बोली वाली फर्म को यह 10 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। बोर्ड ने लीज की प्रीमियम 15 लाख और वार्षिक किराया 10 लाख रुपये तय किया है। किराए में हर साल 10 फीसदी बढ़ोत्तरी होगी।

नगर आयुक्त एसके सिंह ने माना कि पूर्व में क्लब को लीज पर देने में धांधली हुई है। 10 साल का प्रस्ताव था, लेकिन गुपचुप 15 साल का एग्रीमेंट कर दिया गया। इसकी जांच कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
..
स्थायी दुकानों का किराया बढ़ाएगा निगम
नगर निगम ने अपनी स्थायी दुकानों का किराया बढ़ा दिया है। निगम अब डीएम सर्किल रेट पर किराया वसूलेगा। हालांकि दुकानों में परिवर्तित हुए ठियों का किराया अभी नहीं बढ़ेगा।

पार्षद राजेंद्र त्यागी ने आपत्ति करते हुए कहा कि पहले सभी जोन में दिए गए ठियों का ब्योरा, उनसे वसूले जा रहे किराए और बाजार में निजी दुकानों के किराए की डिटेल जुटाई जाए। इसके आधार पर निगम नियमावली बनाएगा। एक महीने में अधिकारियों को सदन को जानकारी देनी होगी।

अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव
शहर में नहीं लगेंगी फूड वैन, लाइसेंस भी होंगे निरस्त
पार्किंग ठेकों को छोड़ने में पार्षदों की कमेटी होगी शामिल
शहर में बनेंगे आटो-रिक्शा स्टैंड
अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वाली वाली बीओटी फर्म का एग्रीमेंट होगा निरस्त
बढ़ाया गया म्यूटेशन (नाम परिवर्तन) शुल्क होगा लागू
राहुल विहार और डूंडाहेड़ा में बनाए जाएंगे श्मशान घाट
क्लोरीनेशन पर पार्षदों ने लगाए घपले के आरोप, डोजर कराए जाएंगे चालू
सफाई व्यवस्था के लिए बनी योजना, रुकेगी डीजल चोरी
जाम सीवर लाइन की सफाई कराकर चालू होगा एसटीपी

मंगलवार को भी चलेगी बैठक
नगर निगम की बैठक की कार्यवाही मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहेगी। दूसरे दिन बैठक में मेट्रो फंडिंग के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस दौरान फोर-जी नेटवर्क को अनुमति दिए जाने के लिए गाइड लाइन भी फाइनल की जाएगी।

इन सब के बाद नगर निगम का वर्ष 2014-15 का बजट पास किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य छोटे पूरक प्रस्तावों पर भी मंथन होगा।

फार्म हाउस, प्रोफेशनल कालेजों से भी लेंगे पार्किंग शुल्क
महानगर में सड़कों पर वाहन खड़े कराने वाले फार्म हाउस और प्रोफेशनल कालेजों से भी नगर निगम पार्किंग शुल्क वसूलेगा। निगम सदन ने कहा है कि बिना पार्किंग स्थल वाले फार्म हाउस से तीन साल की आमदनी का आकलन करके सालाना पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा।

सदन ने पुराने वाहनों की सेल-परचेज करने वाले डीलर्स से भी सड़कों किनारे गाड़ियां खड़ी करने की एवज में पार्किंग शुल्क लगाने का प्रस्ताव पास किया है।

उधर, लंबे समय से अटकी निगम की विज्ञापन नियमावली पर भी सदन ने सहमति की मुहर लगा दी। नगर निगम अब दुकानोें, शोरूम और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर लगने वाले बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों से टैक्स वसूली करेगा।

60 वर्ग फुट से कम चौड़े मार्गों वाले प्रतिष्ठानों से 1500 रुपये प्रतिवर्ग फुट और 60 फुट से ज्यादा चौड़े मार्गों पर 2000 रुपये प्रतिवर्ग फुट सालाना टैक्स के रूप में वसूला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें