रईसजादों की खतरनाक स्टंटबाजी एक बार फिर चर्चा में है। ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में एक युवक ने अपनी बीएमडब्लू कार से फिल्मी अंदाज में स्टंट किया। कार को एक ही जगह पर घुमाकर धूल का गुबार उड़ाया, जिससे पार्क के आस पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करते हुए 36,500 का भारी-भरकम चालान काट दिया।
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बीएमडब्लू कार तेज रफ्तार में गोल-गोल घूम रही है और इसके चलते चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया। स्टंट के दौरान कार बेकाबू होती दिख रही थी, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था।
यह भी पढ़ें : Bilaspur News: शिमला में हुआ चालान, मालिक का दावा बाइक कभी वहां गई ही नहीं
जब एक ट्विटर हैंडल से वीडियो वायरल हुआ तो नोएडा ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और वाहन नंबर के आधार पर कार के मालिक की पहचान कर ली। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 36,500 का चालान काटा।
यह भी पढ़ें : Sirsa News: सीडीएलयू में वाहनों के चालान काटने से छात्र नाराज, कुलसचिव ने मांगी रिपोर्ट
पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
नोएडा ग्रेनो में लग्जरी कारों से स्टंटबाजी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में होली के पहले भी एक थार कार सवार कई गाड़ियों को रौंदते हुए निकला था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसका भरी भारी भरकम चालान किया था।