फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को उस BMW में क्या हुआ?

Mon, 13 Jan 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में रविवार तड़के नशे में धुत्त बीएमडब्ल्यू कार चालक अपना संतुलन खो बैठा। कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 23 साल के युवक और युवती को कार से बाहर निकाला। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, कार ओल्ड राजेंद्र नगर निवासी कुणाल (23) चला रहा था। शनिवार की रात वह एक पब में शराब पीकर कार से नई दिल्ली इलाके में घूम रहा था। उसके साथ 23 साल की एक युवती भी थी।
विज्ञापन


रात करीब 2:30 बजे पार्क स्ट्रीट, ताल कटोरा रोड पर मोड़ में कुणाल अपना संतुलन खो बैठा। कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कार से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, युवक व युवती को मामूली खरोंचें आईं। पुलिस ने शराब पीकर लापरवाही से कार चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें