फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एसआईआर से छूटे मतदाताओं तक पहुंचेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर-घर सत्यापन और मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन का कार्य 24 जुलाई तक होगा पूरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को और तेज किया जाएगा। अभी जिले में करीब 20 फीसदी मतदाताओं के गणना प्रपत्र (फॉर्म) एकत्र नहीं हो सके हैं। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की अवधि बढ़ाए जाने के बाद अब बीएलओ छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचकर घर-घर सत्यापन करेंगे।
जिले में गुरुग्राम, बादशाहपुर, पटौदी और सोहना विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें मतदाताओं की संख्या के लिहाज से बादशाहपुर विधानसभा सबसे बड़ी है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां होने के कारण एसआईआर का कार्य अपेक्षाकृत धीमा चल रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिन मतदाताओं का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है, उनकी पहचान कर उन्हें अभियान से जोड़ा जाए। इसके लिए बीएलओ सुबह और शाम लोगों के घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे तथा सत्यापन का कार्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर कार्यक्रम में संशोधन करते हुए मतदाता सूची सत्यापन अभियान की अवधि 14 से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन (पुनर्व्यवस्था) का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन अभियान को और तेज करेंगे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिन मतदाताओं का सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है या मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। उत्तम सिंह ने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें