फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गर्मी-उमस ने किया बेहाल, शाम को बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। शहर में बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर तक धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। करीब तीन बजे बाद बादल घिर आए और हल्के अंधड़ जैसे हालात बने, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को दिनभर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। दिनभर उमस बनी रही और लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी दिनों में इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें