फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर निगेटिव है ब्लड ग्रुप तो हो सकती है परेशानी

Sat, 22 Feb 2014 11:06 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी शुरू हो गई है। स्टॉक में एबी पॉजिटिव/निगेटिव और बी पॉजिटिव ब्लड नहीं है।
विज्ञापन


वहीं अन्य ग्रुप के ब्लड भी खत्म होने की कगार पर हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को एबी और बी ग्रुप का ब्लड लेने आए मरीजों के तीमारदारों को वापस लौटना पड़ा।

उन्हें बताया गया कि इस ग्रुप का ब्लड नहीं है। ऐसे में उनको निजी ब्लड बैंकों से व्यवस्था करनी पड़ी। ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर अनुराग यादव ने बताया कि बी और एबी ग्रुप का ब्लड खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


हालांकि बाकी ग्रुप के कुछ यूनिट अभी बचे हैं। डोनेशन कैंप के जरिये ब्लड की व्यवस्था की जाएगी। वहीं पैथोलॉजिस्ट डॉ. एचएम लवानिया ने बताया कि 150 यूनिट ब्लड स्टोरेज की क्षमता है।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों में मांग बढ़ी है। निगेटिव ग्रुप का ब्लड मुश्किल से मिलता है। 23 फरवरी और 28 फरवरी को जिले में ब्लड डोनेशन कैंप के जरिये ब्लड एकत्रित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें