फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से बढ़ रही ब्लडप्रेशर की बीमारी

Mon, 21 Apr 2014 12:57 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तनाव भरी जिंदगी और काम के दबाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है। कम उम्र में ही लोग उच्च रक्तचाप के शिकार हो रहे हैं। जितना घातक हाई ब्लड प्रेशर होता है उतना ही नुकसानदेह लो ब्लड प्रेशर भी होता है।
विज्ञापन


लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों में सुस्ती, कमजोरी, थकान होते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लो ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण खाने में पोषक तत्वों की कमी, कुपोषण, पेट, आंतों, किडनी और ब्लेडर में खून का कम पहुंचना है।

लगातार निराशा का भाव रखने से भी लो ब्लडप्रेशर की समस्या होती है। डा. एके गुप्ता ने बताया कि अनियमित खानपान, अनिद्रा, नमक के ज्यादा सेवन से हाई ब्लड प्रेशर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 की उम्र के बाद से नियमित व्यायाम करने और खानपान में नियंत्रण रखने से रक्तचाप की बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।

हाई ब्लडप्रेशर हो तो
- नमक का सेवन कम करें।
- नियमित व्यायाम और योग करें।
- नींबू-पानी का नियमित सेवन करें।

लो ब्लडप्रेशर में रखे ध्यान
- कच्चे नमक का सेवन करें।
- चुकंदर का जूस पिएं।
- जटामासी का सेवन करने से भी फायदा होता है।
- पानी में मैग्नीशियम सल्फेट डालकर नहाएं।
- प्रोटीन, विटामिन बी और सी का सेवन करें। जैसे दालें, संतरा, जूस आदि।
- फलों और दूध का सेवन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें