फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली कमाई करने वालों को सरकार के ऐलान से डर

Sat, 26 Nov 2016 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद, कालाधन और बेनामी सम्पत्तियों के मालिकों में केन्द्र सरकार के फैसले के बाद डर का माहौल है। इससे देश की व्यवस्था में अमूलचूक परिवर्तन आयेगा। वहीं टैक्स चोरी पर भी लगाम लगेगी। यही कहना है मेवात के लोगों का।
विज्ञापन


इस सिलसिले में मेवात क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, बुद्धिजीवियों और स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर नोटबंदी का समर्थन किया। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन पत्र तहसीलदार विरेंद्र सिंह नगीना को सौंपा गया।

आरटीआई मंच संयोजक एवं समाजसेवी ने समर्थन रैली की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार के फैसले से भले ही लोगों को परेशानी झेलनी पड रही हो लेकिन जल्दी ही नोटबंदी के फैसले से लोगों को सकून मिलगा।
विज्ञापन


वहीं आतंकवाद, नकस्लवाद और माओवाद से लडने में भी सरकार पूरी तरह सक्षम हो जायेगी। उन्होंने कहा कि कालाधन, जमाखोरी और देश की अर्थव्यवस्था में नोटबंदी का कदम महत्वपूर्ण परिणाम देगा।

किसान नेता तेजपाल जाटका, मुस्लिम राष्ट्रीयमंच के संयोजक खुर्शीद राजाका ने कहा कि भ्रष्टाचार आरै आतंकवाद के खिलाफ नोटबंदी के जरीये देश ने बडी जंग लडने का जो फैसला लिया उसके समर्थन में हम रैली का हिस्सा बने है। हमे लगता है कि बैंकिंग व्यवस्था में खामियों की वजह से आम जनता को परेशानी झेलनी पड रही है।

इसके लिए सरकार को कडे कदम उठाने की आवश्यकता है। औद्योगिक परिक्षण विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामफ दहिया व जैन समाज के पूर्व प्रधान मुनीराम जैन ने कहा कि नोटबंदी का कदम सराहनीय है। लोगों को इसके फायदे समझाने की जरूरत है।

लम्बरदार ओमप्रकाश, छात्र नेता मोहम्मद, प्रजापत समाज के पूर्व प्रधान नन्दकिशोर ने कहा कि सुधार में वक्त लगता है इसलिए लोग सरकार को सहयोग करे। ताकि इंतजाम जल्दी बेहतर हो सके।

जेडएमक्यू के पदाधिकारी मुस्तफा कमाल,  मेवात मॉडल स्कूल प्राचार्य डॉ. चन्द्रमोहन झा, पूर्व पंच नसीम ने कहा कि बैंकों के सामने लंबी लाईन भले ही लगी है लोगों का बेहतर व्यवहार बैंक कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर रहा है।

इस अवसर पर कवि प्रधान इलियास, मास्टर हरपाल सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता अफसर खां, रज्जी भादस, यादूदीन सरपंच मढी, ईसाक मूलथान, प्राचार्य नीरू चौधरी, उप प्र्राचार्य हाजी उमर मोहम्मद, वाणी एवं श्रवण निशक्तजनकल्याण केंद्र हरियाणा की चैयरमेन डॉ. अनीता शर्मा, हाजी आरिफ, पवन जैन, शिक्षाविद्ध सुबेदार सहित पंच, सरपंच,लम्बरदार, स्कूली बच्चे व शिक्षक नोटबंदी समर्थन रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें