फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएल.एड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज

Sun, 21 Jun 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (बीएल.एड) की कुल 400 सीटों में दाखिले के लिए रविवार (21 जून) को कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) आयोजित होने जा रहा है। तीन घंटों की इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 11,848 छात्र पंजीकृत हुए हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों को दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, फोटो आईडी, एडमिड कार्ड का प्रिंट आउट और काले रंग का बॉल प्वाइंट पेन लाने की सलाह दी है।

डीयू में इस चार वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा (सीईई) दोपहर 2 बजे से शाम 5 तक होगी। परीक्षा के लिए अदिति महाविद्यालय, गार्गी कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स, जीसस एंड मैरी कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, माता सुंदरी कॉलेज, मिरांडा हाउस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में लैंग्वेज कॉम्प्रिहेनशन (30 अंक), रीजनिंग (20), सब्जेक्ट नॉलेज-30 अंक (कक्षा दसवीं तक की साइंस), सब्जेक्ट नॉलेज-30 अंक (दसवीं तक की सोशल साइंस) और दसवीं तक की गणित (30 अंक) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

ओएमआर फॉर्म पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। बीएल.एड के लिए लिखित परीक्षा के 140 अंकों और बारहवीं के अंकों की 10 अंकों की वेटेज होगी।

मेरिट सूची 2 जुलाई को
परीक्षा के बाद सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के लिए चयनित हुए छात्रों की मेरिट सूची 2 जुलाई को शाम चार बजे जारी होगी। 8 जुलाई से पहली काउंसलिंग शुरू होगी, जिसके बाद 10-11 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक फीस जमा कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


दूसरे राउंड की काउंसलिंग 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी, जिसके बाद 14-15 जुलाई को फीस जमा होगी। अंतिम (तीसरी) काउंसलिंग 17 जुलाई को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें