फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता के काफिले की गाड़ी से टकराई कार के बाद मचा बवाल, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 01 Oct 2018 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली क्षेत्र में भाजयुमो नेता के काफिले के वाहन से एक कार टकराने पर जमकर हंगामा और फायरिंग का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया। वहीं, भाजयुमो नेता अन्नू पंडित ने अपनी कार या काफिले की कार के साथ इस तरह की घटना से इंकार किया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि रविवार को गौड़ सिटी-1 सोसायटी के दादी-दादा पार्क में रामलीला के आयोजन को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता मिलन समारोह व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष का स्वागत समारोह संपन्न हुआ था। इस कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था।

यहां से भाजपा नेता के वाहनों का काफिला वापस लौट रहा था। इसके कुछ देर बाद ही एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ। जो किसी ऊंचाई से बनाया गया था। इसमें कुछ लोग गोली चलाने की बात कह रहे हैं। मौके पर तीन वाहन आमने सामने दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक साजिश के तहत जोड़ा जा रहा है नाम: अन्नू पंडित 

इनमें काले रंग की गाड़ी में सवार एक युवक सफेद कुर्ता-पाजामा पहने हुए है। इस युवक पर ही गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, इसी काले रंग की कार में पीछे की साइड में सवार एक युवक दूसरी कार पर लाठियों से वार करता दिख रहा है। आरोप है कि लाठी से दो कार के शीशे तोड़े गए और फिर कार वहां से तेजी से चली गई।  

अन्नू पंडित का कहना है कि वह गौड़ सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लेकिन उनके सामने या उनके साथ कोई घटना नहीं हुई। उनका दावा है कि घटना उनके काफिले से वहां से गुजरने के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उनका नाम इससे जोड़ा जा रहा है।  

हैबतपुर के एक शख्स ने मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें गाड़ी नंबर भी लिखा गया है। मौके पर की गई पड़ताल में गाड़ी की टक्कर के बाद हंगामा व विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। - निशांक शर्मा, सीओ बिसरख।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें