फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: देश विरोधी नारेबाजी को लेकर भाजपाईयों ने ज्ञापन सौंपा

Fri, 19 Feb 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में हुई देश विरोधी नारेबाजी की घटना को लेकर तावडू क्षेत्र के भाजपाईयों ने शुक्रवार को जयभारत रामलीला मैदान में एकत्रित होकर देश द्रोहियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपाईयों ने तहसील में पहुंचकर तहसीलदार विजय सिंह यादव को माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश द्रोहियों के द्वारा लगाए गए राष्ट्र विरोघी नारों की कटू शब्दों में निंदा करते हुए उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

भाजपा के लोगों का कहना था कि राष्ट्र विरोधी नारे बाजी करने वाले देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की कोई कोशिश ना करे।
विज्ञापन


गुड़गांव जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मित्तल, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य लाल चन्द आर्य, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजबीर सिंह, पूर्व प्रधान हरभगवान बिल्ला, नरेश ढ़ल,फतेह सिंह, अश्वनी नाशा,राजीव मक्कड़ गोबिन्द, किशोर कुमार, सुभाष यादव पवन सैनी, तेज सिंह व पुष्पा भारद्वाज आदि लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से इस प्रकरण के माटर मांइड  उमर खालिद, कन्हैया व अन्यों के विरूद्व  कड़ी सजा की मांग की है।

उन्होंने कहा ऐसे लोगों को सच्चा देश भक्त कभी सहन नहीं करेगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरभगवान बिल्ला ने मंडल प्रधान पर जानबूझकर इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का आरोप भी लगाया है। जबकि इस बारे में मंडल प्रधान सुरेश का कहना है कि उनके पास ऐसे धरना प्रदर्शन करने के लिए हाईकमान की और से कोई दिशा निर्देश नहीं था इस लिए उन्होंने इस प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें