फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उठाई नई मांग

Tue, 17 Jun 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने लाइसेंस शुल्क की वसूली बंद करने की मांग की है। इस मांग को लेकर सोमवार को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त विकास यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में हजारों छोटी-बड़ी वर्कशाप एवं दुकानें चल रही हैं। इन सभी ने आयकर विभाग, सेल्स टैक्स, श्रम विभाग से पहले ही लाइसेंस लिए हुए हैं। ये लोग नगर निगम को फायर टैक्स और कामर्शियल हाउस टैक्स देते हैं।

ऐसे में इन पर लाइसेंस प्रणाली थोपना गलत है। भाटिया ने कहा कि सरकार तमाम विभागों द्वारा अपने अपने लाइसेंस थोपकर व्यापारियों को परेशान कर रही है।

भाटिया ने चेतावनी दी है कि यदि लाइसेंस शुल्क लेना बंद नहीं किया गया तो शहर के हजारों व्यापारी एवं उद्योगपति सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर लोगों ने बंद पड़े नालों का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने कहा कि मानसून सिर पर है, मगर शहर के सभी नाले बंद पड़े हुए हैं। सफाई नहीं हुई है। नगर निगम शहरवासियों का कुछ तो ख्याल रखे।
 
सेक्टर 22 शमशान घाट का नाला, औद्योगिक क्षेत्र का नाला, पांच नंबर से होते हुए एसी नगर से गुजरता हुआ नाला, बीके चौक से हार्डवेयर चौक वाला नाला एवं नगर निगम आयुक्त के सरकारी निवास के साथ लगता नाला जाम पड़ा है। इस मौके पर गिरराज दत्त गौड़, प्रताप भाटिया, मदनलाल आजाद, संजीव अरोड़ा, जगनशाह सिंह, बसंत कालड़ा, दिनेश भाटिया, संजय नागपाल, आशाराम एवं अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें