फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की पटरी पर लेटकर दे दी जान

Tue, 17 Jun 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में कंपनी में ड्यूटी के लिए निकले युवक ने सोमवार को ट्रेन की पटरी पर आत्महत्या के इरादे से लेट गया।
विज्ञापन


लोगों के बचाने के प्रयास के बावजूद ट्रेन उसके उपर से गुजर गई और उसकी मौत हो गई।

जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, चार-आठ मरला निवासी 25 वर्षीय चितवन ग्रोवर सोमवार को सेक्टर-37 स्थित निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए निकला।

स्कूटी से वह सराय अलावर्दी फाटक के पास पहुंचा और यहां स्कूटी खड़ी कर घूमता रहा। जैसे ही यहां से ट्रेन आती दिखी वह पटरी पर लेट गया।

हालांकि, लोगों ने उसे काफी बचाने की कोशिश की। लेकिन, ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जीआरपी ने युवक की पहचान कर उसके परिजनों को बुलाया। जीआरपी थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें