फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: लगातार दूसरी रात विस में गुजारेगा विपक्ष, बिधूड़ी बोले- शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सामने देंगे धरना

Tue, 30 Aug 2022 09:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

भाजपा विधायकों ने सोमवार की शाम से मंगलवार की सुबह तक विधानसभा परिसर में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया था। भाजपा का कहना है कि विधायक पूरी रात विधानसभा परिसर में धरना देंगे। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायकों ने मंगलवार को सदन से बाहर निकाले जाने के बाद सोमवार की तरह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मंत्री सत्येंद्र जैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधानसभा परिसर स्थित भगत सिंह की मूर्ति के सामने धरना दिया। भाजपा विधायक लगातार दूसरे दिन रात भर विधान सभा परिसर में गुजारेंगे। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि सदन से विपक्ष को असंवैधानिक तरीके से निकाला जा रहा है। उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी इस्तीफा मांगा।

विज्ञापन


शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सामने धरना दे रहे नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मांग की कि शराब घोटाले और शिक्षा घोटाले के साथ-साथ डीटीसी घोटाले और जल बोर्ड घोटाले की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि इन घोटालों के बाद उन्हें सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन

उधर, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा विधायक पूरी रात विधानसभा परिसर में धरना देंगे। गौरतलब है कि भाजपा विधायकों ने सोमवार की शाम से मंगलवार की सुबह तक विधानसभा परिसर में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया था। उनका समर्थन करने के लिए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी मंगलवार की सुबह विधानसभा आए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विधानसभा परिसर में जाने की इजाजत नहीं दी। इस कारण उन्हें बैरंग लौटाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें