फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता पाने के लिए बीजेपी का 'एक्शन प्लान'

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के लिए भाजपा ऐसा एक्शन प्लान तैयार करने की सोच रही है, जिससे दिल्ली वासियों को भी राहत मिल सके और इसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को मिले।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ज्यादा संजीदा नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की धमक से भाजपा का एक धड़ा चिंतित है।

उसे यह डर सता रहा है कि चुनाव में उतरे तो पार्टी की जीत सुनिश्चित नहीं होगी, क्योंकि ‘आप’ का जनाधार मोदी लहर होने के बावजूद दिल्ली में खत्म नहीं हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

एलजी के बदलने की कवायद तेज

एक्शन प्लान के तहत उपराज्यपाल के सहारे ही विकास कार्य कराने की योजना बन रही है। लिहाजा, भाजपा उपराज्यपाल पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।

जानकारों का मानना है कि उपराज्यपाल और शहरी विकास मंत्री के समन्वय से दिल्ली में शासन चलेगा। सेंट्रल से विशेष फंड दिल्ली को मिलेगा और रुके हुए काम फिर से चालू होंगे।

सूत्रों के अनुसार, शहरी विकास मंत्रालय भी ऐसे सांसद को देने की बात चल रही है, जिसे दिल्ली की जानकारी हो। इसमें नितिन गडकरी का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें