दिल्ली में भाजपा दमदार चुनाव अभियान शुरू करने की तैयारी में है। रामलीला मैदान की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह की धमक होगी तो तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड के मुख्यमंत्री का सम्मान मंच पर होगा।
ये सीधे जनता से मुखातिब होकर अपने-अपने राज्यों से जुड़े वोटर्स से दिल्ली में बहुमत वाली सरकार के लिए वोट मांगेंगे। साथ ही मोदी इस दौरान जनता से सीधे बातचीत भी करेंगे।
जम्मू-कश्मीर में पहली बार पच्चीस सीट लेकर गदगद भाजपा नेता वहां के विधायक दल नेता को भी मंच पर उतारेंगे। दिल्ली भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रैली में इन चारों राज्यों के नेताओं का सम्मान किया जाएगा।