पात्रा ने आगे कहा कि सीएम केजरीवाल दावा करते है कि उनकी पार्टी कट्टर ईमानदार है, लेकिन वास्तव में आप कट्टर बेइमान और भ्रष्ट है। जितेंद्र सिंह और संदीप कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी सरकार ने इतने कम समय में अपने कई मंत्रियों को विभिन्न आरोपों के कारण इस्तीफा देते नहीं देखा, लेकिन आप सरकार में ऐसा हुआ है।
वहीं इससे पहले राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी राक्षसों का वध करने का काम कर रही है। आप के लोग कट्टर ईमानदार हैं। मोहल्ला क्लीनिक की विश्व में चर्चा हो रही है। अमनातुल्लाह खान पर की गई कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमानतुल्लाह के बाद अब मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत को भी पकड़ेंगे।