फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्कबिशप को भाजपा नेता ने भेजा फूलों का गुलदस्ता, लिखा- गेट वेल सून

Thu, 24 May 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के आर्कबिशप अनिल कुटो के पत्र को लेकर नाराज बीजेपी नेताओं में खासी नाराजगी है। इन नेताओं का कहना है कि मोदी सरकार ने गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) के विदेशी चंदे पर बैन लगा दी है।

विज्ञापन


इससे देश में चल रहे धर्म परिवर्तन का खेल भी बंद हो गया है। इसी बात से नाराज होकर कुछ लोग केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि आर्कबिशप ने 8 मई को सभी पादरियों को एक लेटर लिखा था।

जिसमें उसने लिखा कि देश में धर्मांधता बहुत तेजी से बढ़ी है। जिसकी वजह से देश में राजनीतिक स्थिति भी अशांत होती जा रही है। देश काफी नाजुक स्थिति से गुजर रहा है मौजूदा राजनीतिक माहौल हमारे देश के धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

file photo
इसलिए 2019 में नई सरकार के लिए ईसाई वर्ग को प्रार्थना अभियान चलाना चाहिए। 2019 के आम चुनावों को देखते हुए पादरियों से प्रार्थना करने और शुक्रवार को उपवास रखने की अपील की है। इस लेटर से बीजेपी बहुत नाराज है। 

मामला चर्चा में आने के बाद दिल्ली प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आर्कबिशप को फूलो का एक गुलदस्ता भेजा। साथ ही उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाला कार्ड भी भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पद की गरिमा बनाए रखने की सलाह भी दे दी है।

बग्गा ने कहा कि सरकार ने विदेशों से आने वाले चंदे पर रोक लगा दी, जिसके परिणाम स्वरूप यह पत्र लिखा गया है। बग्गा ने आरोप लगाया कि इन पैसों का दुरुपयोग पंजाब व दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हिंदुओं और सिखों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। अब इस पर रोक लग गई है, जिससे बहुत से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें