फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा का जन जागरण अभियान आज से, नड्डा करेंगे शुरुआत

Wed, 25 Sep 2019 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी शुरुआत करेंगे
  • यह अभियान पूरे देश में अगले 15 दिन तक चलेगा
  • इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा कई सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे
विज्ञापन
delhi bjp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में भाजपा का जन जागरण अभियान बुधवार से शुरू होगा। नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी शुरुआत करेंगे। यह अभियान पूरे देश में अगले 15 दिन तक चलेगा। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा कई सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि कश्मीर में अभी तक अनुच्छेद 370 की वजह से राज्य को कितना नुकसान और लाभ हुआ? 

वहीं, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर बुधवार को भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता अलग अलग जगहों पर महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की सफाई करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन डीडीयू मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और झंडेवालान में लगी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की सफाई कर उस पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें