अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया। रविवार को नवीन शहादरा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
आह्वान नाम से शुरू हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया गया। इस तरह की बैठक 16 नवंबर तक दिल्ली के सभी 14 जिलों में होगी। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आगामी चुनाव में रात दिन मेहनत करके पार्टी को जीत दिलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नवीन शाहदरा जिले के अंतर्गत आने वाली पांच में से तीन विधानसभा सीटें रोहतास नगर, बाबरपुर और गोकुलपुर में हम जीते थे। हमें दिल्ली विजय के लिए इस बार इस जिले के मुस्तफाबाद और सीमापुरी विधानसभा में भी जीत दर्ज करनी है।