उधर, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की यह दुर्भाग्यपूर्ण है की आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक लैंडफिल साइट को लेकर नगर निगम के विरूद्ध राजनीति से बाज नहीं आ रहे। उन्हें यह बताना चाहिए कि दिल्ली सरकार ने इस काम में एमसीडी को कितना सहयोग किया।
कपूर ने दुर्गेश पाठक को चुनौती दी है की वह दिल्ली वालों को बताएं की गत सात साल में दिल्ली सरकार ने इन लैंडफिल साइट से कूड़े के निस्तारण में नगर निगमों को क्या टेक्निकल या वित्तीय सहयोग दिया है।