फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP vs AAP: दिल्ली भाजपा विधायक करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात, केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने का देंगे ज्ञापन

Mon, 05 Sep 2022 04:28 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शराब नीति को लेकर सियासी घमासान जारी है। भाजपा ने एक वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचा सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा अब इस मुद्दे को राष्ट्रपति तक लेकर जाने की योजना बना चुकी है। मंगलवार को दिल्ली भाजपा के सभी विधायक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राजधानी में आम आदमी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर दी है। 

विज्ञापन




इससे पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आप कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी है। दिल्ली में शराब नीति से कमीशन का खेल हुआ। कमीशन लेकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया। सिसोदिया और केजरीवाल के मित्रों को इससे काफी फायदा हुआ। लोग मोटी दलाली देने के लिए केजरीवाल के पास जाते थे। भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


शराब घोटाले पर भाजपा का स्टिंग ऑपरेशन
भाजपा की तरफ से एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया गया कि उस व्यक्ति का स्टिंग सामने आया जिसने सिसोदिया को पैसै दिए। मनीष सिसोदिया ने शराब नीति से काफी पैसा कमाया। हमने केजरीवाल से पांच सवाल पूछे लेकिन जवाब एक का भी नहीं मिला। हमने केजरीवाल से पूछा कि नई शराब नीति में क्या खराबी थी? पुरानी शराब नीति क्यों बदली? भाजापा सांसद मनोज तिवारी ने स्टिंग से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन

 

कुछ लोगों से 150 करोड़ रुपये तक कमीशन लिए
भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने देश को लूटने का काम किया है। मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि शराब बिक्री में 80 फीसदी फायदा केजरीवाल और सिसोदिया के दोस्तों को हुआ है। कुछ लोगों से 150 करोड़ रुपये तक कमीशन लिया गया। नई शराब नीति के बाद इन्होंने खुली लूट मचाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें