फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: बांसुरी समेत चार नए चेहरे, मनोज तिवारी को भी टिकट; दिल्ली की पांच सीट पर BJP ने उतारे प्रत्याशी

Sat, 02 Mar 2024 06:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

BJP Lok Sabha Candidates 2024 : भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 195 नामों की घोषणा की है। इसमें दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में दिल्ली की सात संसदीय लोकसभा सीटों में से पांच सीट पर उम्मीदवार उतार दिए है। इसमें चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट शामिल है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर भाजपा ने सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए है।

विज्ञापन


चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली से पार्षद व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत पर भाजपा ने भरोसा जताया है। खास बात यह है कि सभी नये प्रत्याशी दिल्ली के ही है। इनमें से कोई भी बाहर से नहीं लाया गया है।

दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं। पिछली बार के चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। पहली लिस्ट में दो सीटों पर उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। इसमें उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली सीट शामिल है। माना जा रहा है कि भाजपा इन सीटों पर भी अगली लिस्ट में नये उम्मीदवार उतारेगी। वजह यह है कि पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने खुद ही राजनीति से किनारा कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शनिवार सुबह ही साझा कर दी थी। जबकि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस को भी पार्टी दिल्ली से दोबारा चुनाव लड़ाने के मूड में नहीं है। दोनों सांसद अपने-अपने क्षेत्र की मसहूर हस्तिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन सीटों पर भाजपा की प्राथमिकता में सेलिब्रिटी ही होंगे।
विज्ञापन


पिछली बार नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी सांसद चुनी गई थी। वहीं, चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा, पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी और उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंस राज हंस ने जीत हासिल की थी।



लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए 29 फरवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गत नेता शामिल हुए थे।

किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान?
विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

भाजपा के सांसद उम्मीदवारों के बारे में

कमलजीत सहरावत : द्वारका-बी से पार्षद कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से भाजपा की मजबूत महिला नेता मानी जाती है। दिल्ली में जब तीन नगर निगम हुआ करता था, उस दौरान उन्हें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का मेयर (2017-18) बनाया गया था। इसके वह नेता सदन निगम के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी है। जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाली सहरावत प्रदेश भाजपा की महामंत्री हैं।

प्रवीण खंडेलवाल : चांदनी चौक से भाजपा के उम्मीदवार बने प्रवीण खंडेलवाल कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव हैं। यह व्यापारियों और एसएमई क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। उन्होंने साल 1980 में दिल्ली के रामजस कॉलेज से बीए किया। इसके बाद 1983 में एलएलबी किया। वह लंबे समय से व्यापारियों के लिए काम कर रहे हैं। चांदनी चौक क्षेत्र में व्यापारियों की संख्या काफी ज्यादा है। इसका फायदा उन्हें मिला।
विज्ञापन

मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी : भोजपुरी गायक व अभिनेता रहे मनोज तिवारी पिछले दस साल से भाजपा की टिकट पर सांसद हैं। भोजपुरी गायन में उनका लंबा सफर रहा है। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी फिल्म में भी काम किया। उन्होंने पहली बार साल 2014 में भाजपा ने टिकट दिया था। चुनाव में जीतने के बाद वह दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे।

बांसुरी स्वराज : बांसुरी स्वराज दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। बांसुरी पेशे से वकील हैं। उन्होंने लंदन से स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा लंदन से ही कानून की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री हासिल की है। बांसुरी दिल्ली बार काउंसिल में 2007 में शामिल हुई और मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं। यह फिलहाल प्रदेश भाजपा में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

रामवीर सिंह बिधूड़ी : गुर्जर समाज से ताल्लुक रखने वाले बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। रामवीर सिंह बिधूड़ी मौजूदा समय में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को आठ सीट मिली। इस चुनाव के बाद भाजपा ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया था। वह दक्षिणी दिल्ली के मजबूत नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें