चुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पूर्व भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को भाजपा के कई दिग्गज चुनाव प्रचार में उतरे और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही मोदी के विकास की बात भी की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र पदयात्रा कर लोगों से स्थिर व जिम्मेदार सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विकास व सुशासन के लिए राज्य में भी भाजपा की सरकार होनी चाहिए जो केंद्र के साथ चले न कि केंद्र पर रोज-रोज सहयोग नहीं करने का आरोप लगाये।
उत्तम नगर के प्रत्याशी पवन शर्मा के लिए प्रचार में उतरे खट्टर ने कहा कि हरियाणा से 40 एमजीडी पानी देने का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही मांग के अनुसार 80 एमसीडी पानी दिया जाएगा।