फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से थम जाएगा दिल्ली में चुनावी शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दंगल में चल रहा अंतिम दौर का प्रचार प्रसार भी बृहस्पतिवार शाम से थम जाएगा। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने राजनीतिक दलों को बृहस्पतिवार शाम से प्रचार बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। जनसभा, पदयात्रा, भोंपू का शोर, सोशल मीडिया समेत सभी माध्यमों से राजनीतिक दल प्रचार नहीं कर पाएंगे। अंतिम दिनों में मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई गलत कदम ना उठाएं जाएं इसके लिए टीमों को मुस्तैद रहने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 1.33 करोड़ मतदाता इस दंगल में उतरे नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पार्टियों के पास अब सिर्फ बृहस्पतिवार दिन का समय बचा है। यही वजह है कि मंगलवार को राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने जनसभा कर वोट मांगे।

बृहस्पतिवार शाम छह बजे से प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशी अपने इलाके में किसी भी तरह की जनसभा, पदयात्रा, मोबाइल पर बल्क एसएमएस या चौपाल लगाकर प्रचार नहीं कर सकते हैं। अगर कोई प्रत्याशी ऐसा करता है तो इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि प्रचार बंद होने के बाद चुनाव आयोग की सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रिंट माध्यमों से हो सकेगा प्रचार

प्रचार के प्रिंट माध्यम को छोड़कर सभी इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल माध्यम (सोशल मीडिया) से भी प्रचार पर रोक है। कोई भी टीवी चैनल इस दौरान ओपिनियन पोल भी नहीं दिखा पाएगा।

आयोग ने प्रचार बंद होने के बाद मतदान वाले दिन तक इलाके में नजर रखने के लिए 161 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम, 1200 अधिक सेक्टर ऑफिसर्स, 600 से अधिक माइक्रो ऑब्जर्वर समेत संवेदनशील इलाकों में वीडियोग्राफी टीम भी तैनात की है।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतदान वाले दिन 7 फरवरी से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। सार्वजनिक सूचना जारी करके सभी दलों व प्रत्याशियों को सूचित कर दिया जाएगा।

इस दौरान चुनाव आयोग की पर्यवेक्षकों, वीडियोग्राफी की टीम अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होगी। समूह में एक साथ कई लोगों को राजनीतिक एसएमएस करने पर भी रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे से प्रचार बंद हो जाएगा। दिल्ली के सभी बार्ड व नाका पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें