फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी कटौती के विरोध में केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली में हो रही बिजली-पानी कटौती के विरोध में आज प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी में बिजली और पानी के संकट का ठीकरा केजरीवाल पर फोड़ते हुए ये प्रदर्शन हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पानी की बौछारें की हैं। बता दें कि बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राजधानी में बिजली-पानी संकट के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था।

तिवारी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री जनता से नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को हराने का बदला ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव के दौरान धमकी दी थी कि भाजपा जीती तो जनता को बिजली-पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस तरह मुख्यमंत्री चुनाव में दी गई धमकी का वादा पूरा करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


तिवारी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री जनता से नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को हराने का बदला ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव के दौरान धमकी दी थी कि भाजपा जीती तो जनता को बिजली-पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस तरह मुख्यमंत्री चुनाव में दी गई धमकी का वादा पूरा करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जनता से निगम चुनाव की हार का बदला ले रहे है मुख्यमंत्री : मनोज तिवारी

भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : ani
प्रदेश कार्यालय में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में तिवारी ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि बिजली पानी के संकट के मामले में भाजपा चुप रहने वाली नहीं है। बिजली-पानी नहीं देने के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपाई मुख्यमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

तिवारी ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से अनुरोध किया है कि वह दिल्ली सरकार की ओर से बिजली एवं पानी सप्लाई के लिए आवश्यक समर एक्शन प्लान-2017 नहीं घोषित किए जाने को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाएं।

उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों के साथ मुख्यमंत्री की गहरी साठगांठ है। इस कारण उन्होंने अघोषित बिजली कटौती के लिए एक बार भी डिस्कॉम पर जुर्माना नहीं लगाया। वह बार-बार जुर्माना लगाने का एलान करके ड्रामा कर रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री जल बोर्ड के संयंत्र पूरी क्षमता से चलवाने में भी नाकाम हो गए हैं।

वह पानी की चोरी और लीकेज भी नहीं रोक पा रहे हैं। उधर, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया कि केजरीवाल गत वर्ष लातूर में पानी भेजने की बात कर रहे थे, जबकि वह अपने राज्य के लोगों को पानी नहीं दे पा रहे हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने भी दिल्ली सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें