फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा का सिसोदिया पर वार, अब हम पूछते हैं कि तुम्हारा शाहीन बाग से क्या रिश्ता है?

Tue, 28 Jan 2020 07:51 PM IST
देव कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को हरीनगर, तिलक नगर, शालीमार बाग विधानसभा में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने हरीनगर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आठ फरवरी को, दिल्ली के लोगों को वोट देने जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को जिताकर विधानसभा भेजें और आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाएं।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला करते हुए कहा- मनीष सिसोदिया ने अमित शाह जी से कहा कि शरजील इमाम को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करना चाहिए नहीं तो भाजपा के साथ उसका संबंध बताएं। अब शरजील को गिरफ्तार कर लिया गया है, अब हम तुमसे पूछते हैं कि तुम्हारा शाहीन बाग से क्या रिश्ता है?

जेपी नड्डा ने सभा को संबोधित करते हुए टुकड़े-टुकड़े गैंग को समर्थन देने का आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मढ़ा। कहा कि कन्हैया कुमार व उमर खालिद जेएनयू में अफजल हम शर्मिदा हैं... तेरे कातिल जिंदा हैं का नारा लगाने वालों पर मामला चलाने के लिए अनुमति नहीं देते हैं। उनके राष्ट्रभक्ति के यहीं चेहरे है जो दिल्ली वालों ने देखा है। आप और कांग्रेस जवाब दें कि उनका शाहीनबाग से क्या रिश्ता है? शरजील के साथ क्या रिश्ता है? आम आदमी पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति दिल्ली को जला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें