फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के रास्ते पर चली भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अब आम आदमी पार्टी के रास्ते पर चल पड़ी है। भाजपा ने ‘आप’ की तर्ज पर आम लोगों की समस्याएं जानने और महत्वपूर्ण समस्याओं के निदान के लिए सात सूत्रीय प्रश्नावली तैयार की है।
विज्ञापन


15 जून से दिल्ली में चलाए जाने वाले विशेष सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता यह प्रश्नावली आम लोगों के घरों तक ले जाएंगे और उनकी राय जानने की कोशिश करेंगे।

दिल्ली भाजपा की ओर से तैयार की गई प्रश्नावली में दिल्लीवासियों से यह पूछा जाएगा कि उनका परिवार राजधानी में कितने सालों से रहा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार के बारें में भी पूछेंगे राय

आम लोगों से दिल्ली की मुख्य समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी राय ली जाएगी। इसके अलावा सूबे की पिछली सरकारों की ओर से समस्याओं के निदान के लिए जो कदम उठाए गए हैं उनकी जानकारी भी मांगी जाएगी। इसी तरह पार्टी केजरीवाल सरकार के बारें में भी जनता की राय जानने की कोशिश करेगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रश्नावली में बस्ती या मोहल्ले स्तर पर मौजूद विशेष समस्याओं का ब्यौरा देने को कहा जाएगा और तीनों नगर निगम क्षेत्रों की समस्याओं व निदान के उपाय भी पूछे जाएंगे। इसके अलावा भविष्य में बनने वाली दिल्ली सरकार की पांच प्राथमिकताओं से जुड़े सवाल का उत्तर देने को कहा जाएगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा 15 जून से 30 जून तक विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। इस अभियान में पार्टी समाज के सभी वर्गों विशेषकर डॉक्टर, इंजीनियर, आईटी विशेषज्ञों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें