फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वरुण का सरकार पर तंज: बोले- पांच किलो राशन पर धन्यवाद की चाह, जबकि भ्रष्ट धनपशु ले गए 10 लाख करोड़

Sat, 06 Aug 2022 04:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करके सरकार व पूरी व्यवस्था पर तंज कसा है। उन्होंने देश को हजारों करोड़ों का चूना लगाने वाले भ्रष्टाचारियों व पीएम मोदी द्वारा विपक्ष को मुफ्त की रेवड़ी वाले तंज पर करारा हमला किया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने देश को हजारों करोड़ों का चूना लगाने वाले भ्रष्टाचारियों व पीएम मोदी द्वारा विपक्ष को मुफ्त की रेवड़ी वाले तंज पर करारा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट करके पूरी व्यवस्था पर तंज कसा है।

विज्ञापन


ट्वीट में कहा है कि 'जो सदन गरीब को पांच किलो राशन दिए जाने पर ‘धन्यवाद’ की आकांक्षा रखता है। वही सदन बताता है कि पांच वर्षों में भ्रष्ट धनपशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है। ‘मुफ्त की रेवड़ी’ लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है। सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?'

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें