फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती के काफिले से भिड़ी बीजेपी सांसद की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की फॉरच्यूनर और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के काफिले की एस्कॉर्ट जिप्सी की विजय चौक के पास नॉर्थ फाउंटेन पर आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


बुधवार शाम हुए इस हादसे में जिप्सी सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पार्लियामेंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फिर टल गया बड़ा हादसा

नई दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे संसद के गेट नंबर एक पर आने के लिए आवाज लगी। इसके बाद दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ी।

नॉर्थ फाउंटेन पर दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे जिप्सी में बैठे हवलदार सुरेश और सिपाही त्रिलोकचंद घायल हो गए। शुरुआती जांच में हादसे में फॉरच्यूनर चालक नवीन की गलती पाई गई है।

उसके खिलाफ पार्लियामेंट थाने में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सांसद प्रवेश वर्मा गाड़ी में नहीं थे। वहीं, उमा भारती भी अपनी गाड़ी में नहीं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें