नोएडा में विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए की भाजपा की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की योजना बनाई गई। साथ ही गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र दिया।
नगर विकास प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को सेक्टर-33 में आयोजित बैठक में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का आदेश दिया गया। साथ ही फिर से पार्टी का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और मंडल स्तर पर बैठक करने को कहा गया है।
इस अवसर पर सांसद ने डॉ. महेश शर्मा कहा कि टिकट किसी को भी मिले कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए कार्य करें और प्रत्याशी को जीत दिलाएं।
बैठक में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र नागर, विमला बाथम, संजय बाली, मनोज गुप्ता, जुगराज, गोपाल कृष्ण, सतपाल यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, कैप्टन विकास, ब्रजपाल चौहान, राकेश शर्मा, महेश चौहान, श्रीचंद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।