भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी सरकार का बजट 7000 करोड़ रुपये के घाटे में है, इसलिए यह संजीवनी योजना सिर्फ एक छलावा है और वोट बैंक बनाने का तरीका। केजरीवाल ने हर बार की तरह एक बार फिर झूठ का पुलिंदा लोगों के सामने रखा है, पर यह झूठ अब बासी हो गई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में सियासत जा रही है। आप और भाजपा दोनों एक-दूसरे को घेरने में लगे हैं। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए महिला व बुजुर्गों का सम्मान योजना महज एक चुनावी जुमला है। केजरीवाल ने हर बार की तरह एक बार फिर झूठ का पुलिंदा लोगों के सामने रखा है, पर यह झूठ अब बासी हो गई है। इसलिए दिल्ली के लोग अब इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2100 रुपये प्रति माह महिलाओं के खाते में देने की बात कही है। उन्होंने लोकसभा के चुनाव से पहले भी 1000 रुपये प्रतिमाह महिलाओं को देने की घोषणा की थी, फार्म भी भरवाए थे, पर दिया एक रुपया भी नहीं। केजरीवाल ने पंजाब में 2022 में इसी तरह की योजना की घोषणा की थी, लेकिन 2024 दिसंबर तक वहां की किसी भी बहन, महिला के खातों में पैसे नहीं पहुंचा।
बांसुरी स्वराज ने स्वाति मालीवाल का भी मुद्दा मीडिया से बातचीत में उठाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जवाब दें कि उनके सचिव ने उनके ही आवास पर महिला सांसद स्वाति मालीवाल पर क्यों हाथ उठाया। उस दौरान महिला सम्मान कहां था। केजरीवाल जवाब दें कि आखिर क्यों उन्होंने महिला सांसद पर हाथ उठाने के दोषी अपने निजी सचिव का प्रमोशन कर उसे पंजाब सरकार का सलाहकार बना दिया। दिल्ली की महिलाएं अब केजरीवाल के छलावों को भलीभांति समझती है, इसलिए वे झूठ परोसना बंद करें।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत योजना को अपनी राजनीतिक द्वेष से दिल्ली में लागू नहीं होने दिया तो वह दिल्ली के बुजुर्गों के साथ कैसे न्याय करेंगे। महिला सम्मान की ही तरह संजीवनी योजना भी सिर्फ एक चुनावी जुमला है, क्योंकि जिस योजना में सारा खर्च केंद्र सरकार को उठाना है और जो योजना देश के 33 राज्यों में लागू है। पंजाब में योजना लागू है तो फिर उसे दिल्ली में लागू क्यों नहीं किया जा रहा है।
पिछले 10 सालों से सरकार चला रहे केजरीवाल को अभी क्यों बुजुर्गों की याद आई। आम आदमी पार्टी सरकार का बजट 7000 करोड़ रुपये के घाटे में है, इसलिए यह संजीवनी योजना सिर्फ एक छलावा है और वोट बैंक बनाने का तरीका। इस मौके पर प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की चिंता करने वाले केजरीवाल बताएं कि पूरे देश में मोदी सरकार 6000 रुपये गर्भवती महिलाओं को दे रहे है, तो फिर दिल्ली में लागू क्यों नहीं किया।