फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुख्य आरोपी हैं केजरीवाल': शराब घोटाले पर BJP सांसद बोलीं- हाईकोर्ट ने भी माना, सीएम की गिरफ्तारी कानूनी है

Wed, 10 Jul 2024 06:27 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल शराब घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को गैर कानूनी नहीं बताया है।
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी  के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट में एक बात सामने आई है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल शराब घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। हाईकोर्ट ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी है। कोर्ट ने केजरीवाल के खिलाफ 12 जुलाई को पेशी वारंट जारी किया है। 

विज्ञापन


आरोपपत्र पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
अदालत ने आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर पूरक आरोपपत्र पर मंगलवार को संज्ञान लिया। 
विज्ञापन

आप और केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य
अदालत ने कहा, मामले में केजरीवाल, आप व अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य हैं। इसके अलावा अदालत ने आरोपी विनोद चौहान और आशीष माथुर के खिलाफ ईडी की आठवीं पूरक चार्जशीट पर भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें