फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भाजपा सांसद का दिल्ली सरकार पर हमला, बोलीं- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सात महीने से वेतन न मिलना शर्मनाक

Tue, 31 Dec 2024 09:05 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पिछले सात  महीने से वेतन नहीं दिया है। आशा कार्यकर्ता 3,000 रुपये के वेतन पर काम कर रही हैं और उनका वजीफा नहीं बढ़ाया गया है। आप सरकार उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही है। मैंने इस संबंध में दिल्ली के एलजी से मुलाकात की और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे पर दिल्ली के सीएम को निर्देश देंगे।

विज्ञापन


 
इससे पहले बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि दिल्ली की आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स की उपेक्षा दिल्ली सरकार की असंवेदनशीलता का उदाहरण है। आंगनबाड़ी वर्कर्स पिछले सात महीनों से वेतन से वंचित हैं, और आशा वर्कर्स मात्र तीन हजार रूपये के मामूली मानदेय पर काम कर रही हैं। उनके स्टाइपेंड में, जिसे हर तीन साल में नीति के अनुसार बढ़ाना अनिवार्य है, अब तक कोई वृद्धि नहीं की गई।



भाजपा सांसद ने आगे लिखा कि इसी मामले को लेकर दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर हमारी बहनों की समस्याओं को रखा। उन्होंने हमारी आशा वर्कर्स एवं आंगनबाड़ी की बहनों की वेदनाओं को संवेदनशीलता से सुना और समाधान के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें