फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 48 घंटे में 12 गिरफ्तार, झपटमारी और लूटपाट में रहे हैं शामिल

Tue, 31 Dec 2024 08:45 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 12 सक्रिय लुटेरे और झपटमारों को गिरफ्तार किया है। 48 घंटे के अंतराल में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में शामिल बदमाशों को पकड़ा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 12 सक्रिय लुटेरे और झपटमारों को गिरफ्तार किया है। 48 घंटे के अंतराल में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में शामिल बदमाशों को पकड़ा है। जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि बवाना थाना पुलिस झपटमारी के एक मामले की जांच कर रही थी। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल जेजे कॉलोनी बवाना निवासी मोहम्मद अकील को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश के खिलाफ नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना और बवाना थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने लूटपाट मामले में बदमाश नवीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक चाकू, लोहे का पंजा, एक मोबाइल फोन और ढाई हजार रुपये बरामद किए। नवीन पर पांच मामले दर्ज हैं। तीसरे मामले में बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी की जांच के बाद बदमाशों की पहचान की। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जेजे कॉलोनी, बवाना निवासी अनुरुल और मोहम्मद अमन के रूप में हुई है। जबकि तीसरा नाबालिग है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोबाइल और चाकू बरामद किया है।

वहीं, भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने कपड़े की दुकान में लूटपाट मामले में पांच नाबालिग बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से ब्रांडेड कपड़े बरामद किए। वहीं, लूटपाट के एक मामले में शामिल नाबालिग को पकड़ा। इसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक वॉलेट के साथ 1950 रुपये बरामद किए। एक अन्य मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दीपक उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें