फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रभारी का दावा, संपर्क में कई AAP विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार दिल्ली में सरकार बनने के रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


इससे दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के जो विधायक भाजपा के संपर्क में हैं वे बहुत जल्द भाजपा के खेमे में शामिल होकर दिल्ली में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर देंगे।

हालांकि सोमवार को भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर 20 जून को आखिरी फैसला करने की बात कही थी। लेकिन अचानक मंगलवार को सरगर्मी तब तेज हो गई, जब भाजपा प्रभारी ने चौंकाने वाला बयान दिया।
विज्ञापन

'यह जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं है'

भाजपा प्रभारी प्रभात झा का कहना है कि वह सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं कर रहे हैं। यानि उनकी ओर से आम आदमी पार्टी के विधायकों को कोई अप्रोच नहीं किया जा रहा है।

बल्कि आम आदमी पार्टी के विधायक खुद ही भाजपा के समर्थन के लिए आगे आ रहे हैं।

प्रभात झा ने कहा कि हम किसी और पार्टी को तोड़कर सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि अगर कोई खुद ही पार्टी में आना चाहता है तो हम नहीं रोकेंगे। कुछ आप के नेता हमारे संपर्क में हैं।
विज्ञापन

क्‍या है दिल्ली विधानसभा की मौजूदा स्थिति

प्रभात झा के अनुसार सरकार बनाने पर फैसला आलाकमान करेगा। आलाकमान जो भी फैसला करेगा, वह मान्य होगा।

फिलहाल सभी विकल्प खुले हुए हैं। दिल्ली विधानसभा की मौजूदा स्थिति ये है कि 70 सदस्यों की इस विधानसभा में 32 विधायक भाजपा के हैं, 28 विधायक आम आदमी पार्टी के और 8 विधायक कांग्रेस के। वहीं 2 निर्दलीय विधायक भी हैं।

गौरतलब है कि चंद दिनों पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा उनके आठ विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें