फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब सरकार बनेगी, तो आंकड़ा भी आ जाएगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर हां और न में उलझी भाजपा अब शीर्ष नेतृत्व के फैसले के इंतजार में है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद उपाध्याय ने मीडिया से कहा कि भाजपा चुनाव में जाने को तैयार है। दिल्ली में सरकार बनाने के मसले पर हुई बातचीत का ब्योरा देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक उपराज्यपाल की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
विज्ञापन

हमालवार हुई 'आप'

सतीश उपाध्याय ने कहा कि जो भी होगा संविधान के तहत होगा। प्रस्ताव मिलता है तो इस पर मंथन करके फैसला करेंगे। विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए आंकड़े जुटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब सरकार बनेगी तो आंकड़ा भी आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को अच्छी और पारदर्शी सरकार की जरूरत है, जो विकास का कार्य कर सके। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बार-बार बयान से पलटने और स्थिति साफ नहीं करने से यह माना जा सकता है कि भाजपा चुनाव से भाग रही है। कांग्रेस भी बीजेपी की ही राह पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें