फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने बताया आजम खान को तालिबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी विधायक सुरेश राणा ने सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां को सबसे बड़ा तालिबानी कह दिया। ये मामला उस वक्त का है जब भाजपा यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक यादव सिंह एक छोटी मछली है। उसके पीछे बड़े-बड़े मगरमच्छ हैं। कोई बता सकता है कि यादव सिंह के पास ढाई किलो हीरे कहां से आए। यादव की जामिया मिलिया की डिग्री भी फर्जी है और उसके एवज में वहां के एक प्रोफेसर के बेटे को प्राधिकरण में नौकरी दी गई।

नोएडा प्राधिकरण में फैले भ्रष्टाचार और यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा का प्रदर्शन चल रहा था।

इसमें केंद्रीय मंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई सांसद व विधायक और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने सीईओ से यादव सिंह सहित प्राधिकरण के घोटालों में हुई अब तक की कार्रवाई का लिखित ब्योरा देने के लिए पांच जनवरी तक समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा ने सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों पर बोला हमला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यादव सिंह के घोटाले पर सपा, बसपा व कांग्रेस के मौन रहने पर तीनों दलों को मौसेरे भाई करार दिया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण में फैले भ्रष्टाचार की यादव सिंह सिर्फ एक कड़ी है। इसमें प्रदेश सरकार भी शामिल है। इसीलिए एक जूनियर इंजीनियर को पदोन्नति देकर तीनों प्राधिकरणों का चीफ इंजीनियर बना दिया गया।

प्राधिकरण ने शहर में साइकिल ट्रैक बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, मगर साइकिल नहीं दौड़ी। सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा कि जब तक यादव सिंह मामले की सीबीआई जांच नहीं शुरू हो जाती, तब तक भाजपा का प्रदर्शन जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें