फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक को सीजफायर तोड़ने का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब'

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में भाजपा विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया को संबोधित किया।
विज्ञापन


पत्रकारों ने जब उनसे पाक सीमा पर लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को एक और मौका देना चाहते हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि एजेंसियों को इस बात के निर्देश दे दिए गए हैं कि सीमा पर हो रही दखलअंदाजी का मुंहतोड़ जबाव दें। गृहमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी इस तरह के मामले उग्र हुए हैं, हर बार पाकिस्तान को मुंह की ही खानी पड़ी है।

इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत-पाक के बीच जब भी लड़ाइयां हुई उनका क्या नतीजा रहा। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत चाहता है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच दोस्ताना संबंध बनें। इसी के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित भी किया गया था।
विज्ञापन


विधायकों के प्रशिक्षण शिविर के बारे में उन्होंने कहा कि आम चुनावों के बाद देश में सत्ता का चेहरा और चरित्र बदला है, वैसा ही बदलाव राज्यों में भी दिखाई देना चाहिए। इस बात का सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि सत्ता के चेहरे के उसका चरित्र भी बदला है। ऐसा तभी संभव है जबकि बदलाव का फायदा समाज के अंतिम और सबसे कमजोर व्यक्ति तक पहुंचे।

लगेगी भाजपा विधायकों की पाठशाला

बता दें ‌कि सूरजकुंड की वादियां एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी का केंद्र बन रही हैं। शनिवार से भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसकी शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।

शुक्रवार को होटल राजहंस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी थी।

प्रशिक्षण शिविर के संयोजक जगदीश चोपड़ा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में कुल आठ सत्र होंगे। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों को जानकारी देंगे। शिविर में शामिल 47 में से 39 विधायक पहली बार चुने गए हैं। इसलिए उनका प्रशिक्षण जरूरी है।
विज्ञापन

सुषमा भी पढ़ाएंगी पाठ

उन्होंने बताया कि इसमें वैचारिक और विधायिका की तकनीकी बारीकियां सिखाई जाएंगी। सभी विधायक हरियाणा भवन से यहां बस से पहुंचे। पहले दिन पांच सत्र होने हैं।

पहले सत्र को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, दूसरे को शहरी विकास मंत्री वैंकया नायडू, तीसरे में पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहत्रबुद्धे और चौथे को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन संबोधित करेंगे। पांचवें सत्र में आंतरिक वार्तालाप होगी।

चार तारीख को छठे सत्र की शुरुआत होगी। इसे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज संबोधित करेंगे। सातवें को संगठन मंत्री रामलाल और आठवें व अंतिम सत्र को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संबोधित करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें