फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में सुबह की सैर पर निकले भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर हत्या

Fri, 09 Oct 2020 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के सिहानी गेट थाना इलाके के लोहिया नगर में शुक्रवार तड़के मॉर्निंग वॉक के दौरान भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी (60) को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। 
विज्ञापन


घटना के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बेरिकेडिंग कर जांच-पड़ताल की। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।

परिजनों के मुताबिक, नरेश त्यागी सरकारी ठेकेदार थे। वह पीडब्ल्यूडी और आरईइस विभाग आदि में ठेकेदारी करते थे। सुबह करीब 5:30 बजे वह जदयू महासचिव केसी त्यागी के आवास के सामने बने पार्क में घूमने जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें देख लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। 
विज्ञापन


जान बचाने के लिए नरेश त्यागी करीब 70 मीटर तक भागे, लेकिन जमीन पर गिर पड़े इसके बाद शूटर्स ने उनके सिर में दो गोली और मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नरेश त्यागी मूल रूप से मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव सारा के रहने वाले थे। 
विज्ञापन

नरेश त्यागी के दो बेटे शेखर और अश्वनी त्यागी भी नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर नरेश त्यागी की हत्या की है। मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें