दिल्ली प्रदेश भाजपा को यह डर सताने लगा है कि महंगाई के कारण कहीं दिल्ली की सत्ता एक बार फिर उनसे दूर न हो जाए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
इसमें प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रदेश प्रभारी प्रभात झा भी शामिल हुए। बैठक में नेताओं ने महंगाई पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान पार्टी के पार्षदों की छवि सुधारने के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने की योजना भी बनी।
कांस्टीट्यूशन क्लब में 8 जुलाई को पार्षदों की पाठशाला लगेगी। बैठक में डॉह़र्षवर्धन ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही आम आदमी पार्टी से सतर्क रहने की भी सलाह बैठक में दी गई।