फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः झुग्गी में प्रवास कर भाजपा नेता खोलेंगे दिल्ली सरकार की पोल

Thu, 23 Jan 2020 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
bjp leaders - फोटो : PTI
विज्ञापन

चुनावी बिसात बिछने के साथ ही नेताजी ने झुग्गियों का दौरा बढ़ा दिया है। भाजपा ने तो झुग्गियों में प्रवास का कार्यक्रम ही तैयार कर लिया है। प्रदेश नेता से लेकर केंद्रीय नेतृत्व भी दिल्ली की झुग्गियों में प्रवास करेगा। 

विज्ञापन


चुनाव रणनीति तैयार करने में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सभी नेताओं को झुग्गियों में एक दिन का प्रवास करने को कहा है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से पूर्व केंद्रीय मंत्री मोती नगर स्थित झुग्गी में प्रवास के साथ शुरू करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछली सरकारों ने झोपड़ी वालों को धोखा दिया। झुग्गी-झोपड़ी के लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता दिल्ली की झुग्गियों में रात्रि प्रवास करेंगे। 
विज्ञापन


छोटी-छोटी मीटिंग कर चाय और अलाव पर उनके साथ चर्चा करेंगे। चर्चा का मुख्य विषय पांच साल तक केजरीवाल द्वारा झुग्गी-झोपड़ी वासियों को किए गए झूठे वादों और खोखले दावों को उजागर करना होगा। 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जो भ्रम फैलाया है उसके बारे में भी चर्चा झुग्गी वालों से की जाएगी। दिल्ली में 675 स्लम हैं, जिसमें लगभग 18 लाख लोग रहते हैं इन सभी से संपर्क साधा जाएगा। 

भाजपा नेता उन्हें बताएंगे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली सरकार ने लागू नहीं होने दिया। मोती नगर स्थित चूना मंडी स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रात्रि प्रवास के साथ अगली सुबह वजीरपुर झुग्गी में पदयात्रा करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें